पलामू में हवाई सेवा की उड़ान में ‘राज्य सरकार’ बनी बाधा: सांसद बीडी राम

  पलामू: संसदीय क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में सांसद विष्णु दयाल राम (बीडी राम) लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन...

 

पलामू: संसदीय क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में सांसद विष्णु दयाल राम (बीडी राम) लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन राज्य सरकार की शिथिलता के कारण इस योजना पर ग्रहण लगा हुआ है। सांसद ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की ‘उड़ान-2’ योजना के तहत चियांकी हवाई अड्डे समेत झारखंड के अन्य क्षेत्रीय हवाई अड्डों को जोड़ने की तैयारी है, परंतु राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया या अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है.

उड़ान-2 योजना से जगी है नई उम्मीद

सांसद बीडी राम ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम’ (उड़ान-2) के अंतर्गत नए हवाई अड्डों को विकसित कर हवाई सेवा शुरू की जानी है. इसके लिए राज्य सरकार की सहमति और आधिकारिक पत्राचार अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि केंद्र को भेजे जाने वाले पत्र का उत्तर राज्य सरकार को जल्द देना चाहिए ताकि चियांकी एयरपोर्ट को इस योजना में शामिल किया जा सके.

विकास और उद्योगों के लिए हवाई सेवा अनिवार्य

हवाई अड्डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सांसद ने कहा कि यह केवल यात्रियों की सुविधा का साधन नहीं है, बल्कि पलामू के औद्योगिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने तर्क दिया कि यदि चियांकी एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होती हैं, तो बड़े उद्योगपति यहाँ आने में संकोच नहीं करेंगे. वर्तमान में लंबी दूरी तय करने में लगने वाले 7-8 घंटों के समय के कारण निवेशक यहाँ आने से कतराते हैं. हवाई सेवा शुरू होने से समय की बचत होगी और पलामू में नए उद्योगों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा.

ALSO READ: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लोहरदगा में भाजपा महिला मोर्चा का संवाद, बताया ऐतिहासिक कदम

सांसद ने राज्य सरकार से अपील की है कि वे पलामू की जनता के हितों को देखते हुए जल्द से जल्द अपनी सहमति दें, ताकि ‘उड़ान-2’ योजना के तहत क्षेत्र को हवाई मार्ग से जोड़ा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *