बुंडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: डामारी मोड़ के पास बाइक सवार की मौत, ट्रेलर चालक फरार

  बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी मोड़ के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही...

 

बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी मोड़ के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक टेंपो से टकरा गई.टक्कर के बाद वह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा. उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि टेंपो वहीं मौजूद रहा.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी.पुलिस फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डामारी मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *