रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल की 10 महीने की नन्हीं बिटिया आलिन शेरिन अब्राहम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. आलिन का जीवन भले अल्पकालिक रहा, लेकिन उसने अपने अंगदान से कई घरों की उम्मीद बनकर जीवित है और अमर हो गई है. सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ब्रेनडेड घोषित की गई आलिन के माता-पिता ने अपने बच्चे के अंगदान का निर्णय लेकर असाधारण साहस और करुणा का परिचय दिया.

चार बच्चों को नया जीवन मिला
आलिन के लीवर, दोनों किडनी, कॉर्निया और हार्ट वॉल्व दान किए गए, जिससे चार अन्य बच्चों को नया जीवन मिला. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आलिन के माता-पिता के साहस और त्याग को मानवता की अद्भुत मिसाल बताया. उन्होंने कहा कि यह केवल अंगदान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है.
यह भी पढ़ें: दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

