रांची: झारखंड पुलिस की कार्यप्रणाली को हाईटेक बनाने और गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया. सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा परिसर से 1485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस पहल से पुलिसकर्मियों को पुरानी और जर्जर गाड़ियों से निजात मिलेगी और राज्य में अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी. राज्य सरकार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण के तहत उठाए गए इस कदम को अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है. कुल 1485 वाहनों में 636 चार पहिया पेट्रोलिंग वाहन (महिंद्रा बोलेरो बीएस-6 मॉडल) और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. उल्लेखनीय है, कि सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग और 1697 दो पहिया वाहनों की स्वीकृति दी है, जिसके पहले चरण का वितरण आज हुआ. 636 बोलेरो में से 614 गाड़ियां सीधे अलग अलग जिलों को भेजी गई. जबकि शेष क्यूआरटी और अन्य विशेष इकाइयों को सौंपी गई.

12 अत्याधुनिक थानों का भी हुआ शिलान्यास:
वाहनों के वितरण के साथ-साथ मुख्यमंत्री राज्य के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती दिया. मुख्यमंत्री ने 12 नए अत्याधुनिक थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास किया. हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, रांची, दुमका और चतरा जिला में इन थानों का निर्माण किया जाएगा. इन अत्याधुनिक थानों में एक ही भवन के भीतर चार विशेष पुलिस स्टेशन संचालित होंगे.

जाने किस जिले को कितने मिले बोलेरो वाहन:
– रांची: 80
– जमशेदपुर: 51
– धनबाद: 40
– चाईबासा: 40
– बोकारो: 39
– गिरिडीह: 32
– पलामू:31
– हजारीबाग: 28
– देवघर:28
– गुमला: 22
– गढ़वा:21
– दुमका: 20
– चतरा: 19
– सरायकेला: 19
– लातेहार: 18
– गोड्डा :17
– सिमडेगा:15
– जामताड़ा: 14
– खूंटी: 14
– कोडरमा: 14
– लोहरदगा: 14
– साहिबगंज: 14
– रामगढ़: 13
– पाकुड़: 11
– कुल 614

