रांची के श्री श्याम मंदिर में 192वां श्री श्याम भंडारा, श्रद्धालुओं में बांटा गया गुलाब शर्बत प्रसाद

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 192वें श्री श्याम भंडारे का भव्य...

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 192वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, अजय मारू, कल्पना मारू और उनके परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को गुलाब शर्बत का भोग लगाया. भंडारे के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया और हरमू रोड पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. खाटू नरेश की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा. प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जयकारों के बीच गुलाब शर्बत प्रसाद का वितरण शुरू किया गया.

50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग


मंडल की ओर से बताया गया कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस के वैश्विक संकट को देखते हुए इस बार भोजन भंडारे के स्थान पर शर्बत भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, कल्पना मारू, कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, आशीष डालमिया, जयदीप मोदी, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मदन बगड़िया, कमलेश सावा, वेद भूषण जैन, राहुल मारू, अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, संकेत चौधरी, मनोज खेतावत, उपेंद्र पांडे समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया. कार्यक्रम की जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *