मुंबई में सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं का 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन, CCL की प्रभावशाली भागीदारी

Desk: मुंबई में Forum of Women in Public Sector का 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का विषय था –...

Desk: मुंबई में Forum of Women in Public Sector का 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का विषय था – “नारी युग : अब और आगे”. आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना तथा उनके योगदान को नई पहचान देना था.

देश का सबसे बड़ा महिला मंच

यह मंच सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का देश का सबसे बड़ा संगठन है. इसमें 91 सार्वजनिक उपक्रम और कई राष्ट्रीय बैंक जुड़े हुए हैं. देशभर में इसके लगभग 16 हजार सदस्य सक्रिय हैं.

CCL की प्रभावशाली भागीदारी

इस अधिवेशन में केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सीसीएल की ओर से 15 महिला कर्मियों का एक दल मुंबई भेजा गया. इस दल का नेतृत्व महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) सुचंद्रा सिन्हा ने किया. अन्य कंपनियों की तुलना में सीसीएल की भागीदारी उल्लेखनीय रही.

Also Read: बजट सत्रः हेमलाल ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा-बिलो टेंडर का चल रहा प्रचलन, मंत्री लें बोल्ड डिसीजन

नेतृत्व और तकनीक पर विशेष सत्र

कार्यक्रम में महिला नेतृत्व, पोषण से प्रगति, व्यक्तित्व विकास, शिष्टाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन अधिगम तथा नई तकनीक जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए. इन सत्रों में वरिष्ठ महिला अधिकारियों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए.

प्रेरणादायक वक्ताओं ने बढ़ाया उत्साह

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम की पूर्व अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सुश्री अल्का मित्तल ने महिलाओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इसी क्रम में एम्पियर व्हीकल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा तरु नेचुरल्स की युवा उद्यमी रुचि जैन ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी साझा की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *