कुसुंबा कांड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का तीखा बयान, कहा- यह कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना पर...

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने इस घटना को बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाला बताया है.

प्रदेश में अपराधी बेखौफ

आदित्य साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था की बड़ी विफलता है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और बहन-बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. नवरात्र जैसे पवित्र समय में, जब घरों में बेटियों की पूजा की जाती है, उसी समय एक मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी होना बेहद दुखद और चिंताजनक है. यह साफ दिखाता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है.

दोषियों को सजा देने की मांग की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं यह बताती हैं, कि प्रशासन स्थिति संभालने में नाकाम हो रहा है. उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार कब जागेगी और कब प्रदेश में कानून का राज स्थापित होगा. आदित्य साहू ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है, कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा दी जाए.  उन्होंने बताया कि वे कल, 27 मार्च को सुबह 11 बजे कुसुंबा गांव जाएंगे और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देंगे.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह : सामाजिक समरसता की अनोखी मिसाल, तीन पीढ़ियों से महावीरी पताका बना रहे मो. इम्तियाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *