लोहरदगा: छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल की पहल और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रबंधन ने हेसल डंपिंग यार्ड में मृत मजदूर विंदेशर लोहार के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की. मुआवजा राशि अध्यक्ष निशिथ जायसवाल के हाथों परिजनों को दिलाई गई, जिससे परिवार को कुछ राहत मिली.

भविष्य में लापरवाही हुई तो यूनियन करेगी आंदोलन
इस मौके पर अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना यूनियन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर के साथ दुर्घटना होने पर प्रबंधन को तुरंत जिम्मेदारी लेते हुए उचित मुआवजा देना चाहिए. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो यूनियन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी.
परिजनों ने जताया आभार
परिजनों ने यूनियन और अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें न्याय मिल सका. इस घटना के बाद क्षेत्र के मजदूरों में भी यूनियन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग,एकरामूल अंसारी,निश्चय वर्मा सहित यूनियन के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रामनवमी को लेकर रांची पुलिस अलर्ट: शांति व्यवस्था और यातायात के लिए जारी की गई विस्तृत गाइडलाइन
