सरायकेला में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 251 महिलाओं के श्रद्धा भरे कलश यात्रा ने भक्तिमय माहौल बनाया

सरायकेला: श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चाॅगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार...

सरायकेला: श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चाॅगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया.

कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकई नदी घाट और मुरुमडीह तक पहुँची. जहाँ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया. जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.

हरिनाम संकीर्तन से हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

इसके बाद हरि नाम संकीर्तन करते हुए श्रद्धालु गांव भ्रमण करके पुनः मंदिर पहुँचे. मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई. पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया.

समिति द्वारा जानकारी दी गई कि चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें क्षेत्र के विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है.

समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से कलश यात्रा सफल

कलश यात्रा को सफल संचालन के लिए कमेटी के अध्यक्ष श्री अश्विनी महतो, सचिव रितेश महतो, कोषाध्यक्ष सोनेलाल महतो, संयोजक श्री जवाहरलाल महतो, मुख्य संयोजक एवं मूर्ति दाता श्री श्रवण महतो, जमीन दाता श्री डोमन महतो, तथा सदस्य दिलीप महतो, अशोक महतो, नरेंद्र महतो, नकुल महतो, उदित महतो, गुरुचरण महतो, कमलेश्वर महतो, रघुनाथ महतो, जागाय महतो, प्रफुल्लो महतो, शिवचरण महतो, बदल महतो, खिरोद महतो, सुभाष महतो, रमेश पान, घनश्याम महतो, जगत महतो, राजीव महतो, बाबलू प्रमाणिक, महादेव महतो, रूसू महतो, सागर महतो, पवन महतो, विकास महतो, कृष्णा महतो और चाॅगुआ राजनगर ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *