करीका में 9 जून को मनाया जाएगा भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस, छऊ नृत्य बनेगा आकर्षण का केंद्र

Chakardharpur: प्रखंड बंदगांव की सावनियाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम करीका में आगामी 9 जून 2026 को भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस समारोह का...

Chakardharpur: प्रखंड बंदगांव की सावनियाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम करीका में आगामी 9 जून 2026 को भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम भगवान वीर बिरसा मेमोरियल क्लब करीका के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें दिनभर सांस्कृतिक, धार्मिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों की धूम रहेगी.

श्रद्धांजलि और प्रवचन 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मशाल जुलूस से होगी, जिसके बाद 10:30 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा. सुबह 11 बजे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रवचन दिया जाएगा. दोपहर 1 बजे से बच्चों के खेलकूद एवं नाच-गान कार्यक्रम शुरू होंगे. आयोजकों के अनुसार शाम 6 बजे तक दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा, जबकि रात 7 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा भव्य छऊ नृत्य प्रतियोगिता प्रस्तुत की जाएगी, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा.

Read Also: 17 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई खोज की गुहार

रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम और छऊ नृत्य 

छऊ नृत्य प्रतियोगिता में तीन प्रसिद्ध टीमें हिस्सा लेंगी. इनमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला स्थित माया गांव की आदिवासी मिलन संघ छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद दिलीप सिंह मुंडा, सरायकेला-खरसावां जिले की विवेकानन्द विशाल छऊ सागर टीम के उस्ताद चण्डीचरण महतो तथा पुरुलिया की माठा आदिवासी छऊ नृत्य पार्टी के उस्ताद रोहन कालिन्दी अपनी प्रस्तुतियां देंगे.

आयोजकों की अपील

आयोजन समिति ने बताया कि छऊ नृत्य का शुभारंभ रंग-बिरंगे पटाखों के साथ किया जाएगा. मेले को आधुनिक एवं आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा. वहीं सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर मेले में शराब बिक्री, घातक हथियार लाने, शोर-शराबा, सिटी बजाने एवं लड़ाई-झगड़ा करने पर सख्त रोक रहेगी.मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन 10 जून 2026 को सुबह 11 बजे होगा. क्लब के संरक्षक जदराय मुंडरी ने क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *