भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का समापन, विधायक नवीन जायसवाल ने कहा- कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने राज्य की स्थिति मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी बना दी

Report: Amit Verma Lohardaga: भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत लोहरदगा जिले में 23 एवं 24 मई को आयोजित दो...

BJP training campaign
भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का समापन

Report: Amit Verma

Lohardaga: भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत लोहरदगा जिले में 23 एवं 24 मई को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल सभागार में हुआ. जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई. प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास एवं विकास, विचार परिवार, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, संगठन की कार्यपद्धति तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आधुनिक तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई.

विधायक ने राज्य सरकार पर बोला तीखा हमला

समापन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जायसवाल ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने राज्य की स्थिति “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” जैसी बना दी है. सरकार केवल बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है. योजनाओं के नाम पर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, लेकिन उसका लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचारियों का सेंडिकेट हावी है और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए रोज नई भ्रामक कहानियां गढ़ रही है.  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हैं तथा संगठन का प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शाह ने किया. प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक पशुपतिनाथ पारस, जिला महामंत्री मिथुन तमेड़ा तथा प्रशिक्षण नियंत्रक सहसंयोजक नवीन कुमार टिंकू रहे. समापन सत्र में प्रदेश मंत्री अमित सिंह, प्रदेश मंत्री भाजपा मनीर उरांव, जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज, पूर्व माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद, नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. विभिन्न विषयों के सत्राधिकारी के रूप में मनीर उरांव, पशुपतिनाथ पारस, नवीन कुमार टिंकू, मिथुन तमेड़ा और अजातशत्रु ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षु के रूप में राजू रंजन अग्रवाल, बजरंग उरांव, शुकुल राम, जगनंदन पौराणिक, दुबराज वर्मा, अमरेश भारती, शंकर प्रजापति, अमित लोहरा, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, उमेश प्रजापति, विपता उरांव, पवन तिग्गा, शिवनंदन भगत, रंजीत यादव, संजय चौधरी, मंगल गोप, मालकांत सिंह, मोती कुमार साहू, नीरज कुमार, बीना देवी, दशमी कुमारी, गोविंद महतो, धीरज प्रसाद, बुधन देवी, हरगोविंद ठाकुर, सूरज प्रसाद साहू, सूरजू साहू, नवल किशोर साहू, विजय कुमार महतो, बृजनंदन यादव, कृष्णा मोदी, लाल गौरीनाथ शाहदेव, शुकरू उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: डुमरिया में पेयजल शिकायत पर उपायुक्त ने लिया त्वरित संज्ञान, नए चापाकल लगाने का निर्देश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *