पलामू: JPSC मामले पर भाजयुमो का बड़ा हमला, कहा- हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कर रही है खिलवाड़

Palamu: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार युवाओं...

: JPSC मामले पर भाजयुमो का बड़ा हमला

Palamu: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के सपनों को बेचने और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है. युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विपुल जी ने कहा कि सरकार भले ही ‘अबुआ सरकार’ होने का दावा करती हो, लेकिन असल में यह ‘ठगवा सरकार’ चल रही है, जिसे युवा और नौजवान अब और बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं हैं.

युवाओं में भारी आक्रोश

प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने झारखंड सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड सरकार अब बालू चोरी, कोयला चोरी, स्वास्थ्य विभाग घोटाले के साथ-साथ अब शिक्षा में भी चोरी कर झारखंड के बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लगातार भारतीय जनता पार्टी मुखर होकर सरकार की पोल खोलने का काम कर रही है. इस दौरान मगही और भोजपुरी विषयों को लेकर भी तीखा विरोध जताया गया. जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि इस विषय पर पांच लोगों की कमेटी बनाकर स्थानीय भाषा को प्राथमिकता देने की बात तय हुई थी, लेकिन पलामू के साथ जिस प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार अपनाया गया है, उसे लेकर यहां के युवाओं में भारी आक्रोश है.

कार्यालय का घेराव किया जाएगा

इन सभी मुद्दों और विसंगतियों के खिलाफ युवा मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि आज भी और आगामी 22 तारीख को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रांची में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) के कार्यालय का घेराव किया जाएगा तथा इस मुद्दे को पूरी मुखरता के साथ उठाया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन और घेराव में पलामू से बड़ी संख्या में छात्र और युवा नौजवान सड़क पर उतरकर अपनी ताकत दिखाएंगे.

AlsoRead:करोड़ों रुपए के बैंक फ्रॉड के आरोपी संजय डालमिया को मिली बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *