रांची : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी भरा ईमेल कोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है. जिस मेल आईडी से धमकी दी गई है, उसकी जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
Also Read : एनसीईआरटी/एससीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने का निर्देश, री-एडमिशन शुल्क पर सख्ती
बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा
धमकी भरे ईमेल में जज के कक्ष में जहरीली गैस के 13 बम विस्फोट करने की बात कही गई है. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.
