पाकुड़: सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क किनारे लाखों की लागत से बना भवन झाड़ियों में तब्दील हो गया है. इस भवन में कृत्रिम गर्भाधान केंद्र संचालित हो रही थी, मगर अब भवन के चारों तरफ झाड़ियां उग आई हैं.

देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति
साफ-सफाई और देखरेख के अभाव में भवन की हालत काफी खराब हो गई है. ऐसा प्रतीत होता है मानो इस भवन की सुध लेने वाला कोई नहीं है. आसपास फैली झाड़ियों ने इसे पूरी तरह से घेर लिया है, जिससे भवन का अस्तित्व भी छिपता जा रहा है.
ALSO READ: टेंडर घोटाला के दो आरोपियों ने ED कोर्ट में किया सरेंडर
उपयोग नहीं होने से उठ रहे सवाल
सरकार भवन निर्माण पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है ताकि उसका सही उपयोग हो सके, लेकिन जिले में कई ऐसे भवन हैं जो बनकर तैयार तो हैं, पर उनका उपयोग नहीं हो रहा है. यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है.
प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद
जरूरत है कि प्रशासन ऐसे भवनों को चिन्हित कर उन्हें किसी सरकारी कार्य में उपयोग में लाए, ताकि जिस उद्देश्य से इनका निर्माण किया गया है, वह पूरा हो सके. अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस दिशा में ठोस कदम उठाता है.
