सीएम हेमंत सोरेन के गोसाईगांव सभा में उमड़ा जनसैलाब, बोले- ‘शोषित और वंचित समाज अब तीर-धनुष से लिखेगा असम का नया भविष्य’

Ranchi/Kokrajhar : आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कोकराझार जिले के गोसाईगांव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. शनिवार को सीएम...

Ranchi/Kokrajhar : आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कोकराझार जिले के गोसाईगांव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन के एक विशाल जनसभा में भारी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, जहां गूंज रहे नारों और जनसमर्थन ने चुनावी हवा का रुख स्पष्ट कर दिया है.

ये भी पढ़ें : धनबाद: बलियापुर में रामनवमी पर पथराव के बाद पुलिस का एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार, बाजार में कराया गया परेड

अन्याय के विरुद्ध एकजुटता का आह्वान

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन इस बात पर जोर दिया कि असम का एक बड़ा हिस्सा, जो वर्षों से शोषण और उपेक्षा का शिकार रहा है, अब जाग चुका है. उन्होंने कहा कि दशकों से जो समाज अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था, उसने अब राजनीतिक बदलाव का मन बना लिया है. चुनावी विमर्श अब केवल वादों तक सीमित नहीं है. लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और जमीन के अधिकारों को लेकर मुखर हैं. कोकराझार और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले वंचित समुदायों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अब वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे. सीएम ने जनसभा में तीर-धनुष को समाज की ताकत बताया गया. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह चुनाव उनके अस्तित्व और स्वाभिमान की रक्षा का जरिया है.

ये भी पढ़ें : प्रदेश भाजपा में 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री की घोषणा, भानू, नीलकंठ और गीता कोड़ा को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *