पलामू के रेड़मा में इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज गोदाम में लगी भीषण आग

पलामू: रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में...

पलामू: रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
गोदाम के मालिक ओपी बंसल बताए जा रहे हैं. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. अब तक चार दमकल गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ पाई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेहला से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई है. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और आसपास के इलाके को खाली कराकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कोई जनहानि न हो. नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही हो सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *