बाइक पर बाजा, हाथ में मिशन—गांव-गांव शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षक

पलामू: पांडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसीखाप ने नामांकन बढ़ाने और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने के लिए...

पलामू: पांडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसीखाप ने नामांकन बढ़ाने और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने के लिए अनोखी पहल शुरू की है. शिक्षक मोटरसाइकिल पर बाजा बजाकर गांव-गांव घूमते हुए शिक्षा का संदेश दे रहे हैं और अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे हैं.

घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को कर रहे जागरूक

शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से मिल रहे हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझा रहे हैं. इस जागरूकता अभियान से गांव में शिक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है और ग्रामीण भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं.

हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का लक्ष्य

विद्यालय परिवार का कहना है कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे. सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं और पढ़ाई करें, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. यह पहल अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

विशेष अभियान से बढ़ेगा नामांकन

प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार ने बताया कि पूरे विद्यालय परिवार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है, ताकि सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

बच्चे ही देश का भविष्य हैं

शिक्षक भरत सिंह ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं. अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें. विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ सरकार की कई योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी बच्चों को मिल रहा है.

ALSO READ: रोमांचक मुकाबले में गुजरात की जीत, शुभमन गिल पर BCCI की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *