गिरिडीह में दिखी इंसानियत की मिसाल, युवक ने ट्रैफिक रोककर बचाई घायल कुत्ते की जान

गिरिडीह: गिरीडीह से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो मानवता पर लोगों का विश्वास और मजबूत करता है. एक ओर जहां...

Giridih
घायल कुत्ते की मदद करता युवक

गिरिडीह:  गिरीडीह से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो मानवता पर लोगों का विश्वास और मजबूत करता है. एक ओर जहां देश के कई हिस्सों में आवारा कुत्तों को लेकर विवाद और बहस जारी है, तो वहीं गिरिडीह की सड़कों पर एक युवक ने इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है.

घायल कुत्ते के इलाज की भी व्यवस्था की

दरअसल, एक कुत्ता सड़क के बीचों-बीच घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. तेज रफ्तार वाहनों के बीच उसकी जान को खतरा बना हुआ था.  इसी दौरान एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पर पहुंचकर पहले यातायात रुकवाया और फिर घायल कुत्ते को सुरक्षित स्थान पर हटाया. इतना ही नहीं, युवक ने उसके इलाज की भी व्यवस्था की.

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर समय रहते उसे सड़क से नहीं हटाया जाता, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. युवक की इस पहल की आसपास मौजूद लोगों ने सराहना की और इसे सच्ची मानवता बताया.  यह घटना न केवल पशु प्रेम का उदाहरण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि संवेदनशीलता और करुणा ही समाज को बेहतर बनाती है. जब हम किसी असहाय जीव की मदद करते हैं, तब हम केवल एक जान नहीं बचाते, बल्कि इंसान होने का फर्ज भी निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड में जनता बेहाल और विकास कार्य पड़ा है ठप: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *