NEWS DESK: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने उप नेता के पद पर बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने राघव चड्ढा को इस पद से हटा दिया है.अब पार्टी की ओर से अशोक मित्तल राज्यसभा में उप नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे.
इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भेजकर बदलाव की जानकारी दे दी है. साथ ही पार्टी ने यह भी सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को फिलहाल सदन में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए. इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और इसे पार्टी के भीतर बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.
