Giridih: बगोदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोखरिया निवासी जीबाधन महतो के पुत्र अजय कुमार महतो की गुजरात के कच्छ जिले स्थित देव रूफिंग कंपनी में कार्य के दौरान गिरने से आकस्मिक मृत्यु हो गई. वहीं, जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.
विधायक पहुंचे घर, परिजनों से मुलाकात
दुःखद सूचना मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे. उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.
Also Read: न्यूज वेव खासः झारखंड के संकटमोचक और विजनरी आइएएस, जिन्होंने फाइलों से ज्यादा जमीन पर बदले हालात
17 लाख मुआवजा तय
विधायक ने बताया कि उन्होंने पूर्व में कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर पीड़ित परिवार के लिए प्रक्रिया के तहत ₹17 लाख की मुआवजा राशि तय कराई है. इसके साथ ही उन्होंने प्रवासी श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि भी आश्रित परिजनों को दिलाने की बात कही.
