NEWS DESK: देश का बड़ा कारोबारी समूह Aditya Birla Group जल्द ही स्पोर्ट्स सेगमेंट में एंट्री कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक समूह Rajasthan Royals में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए एक कंसोर्शियम बनाया गया है, जिसकी अगुवाई अमेरिकी स्पोर्ट्स इनवेस्टर David Blitzer कर रहे हैं. यह कंसोर्शियम आईपीएल टीम में आधे से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाने की योजना बना रहा है.

चार संभावित खरीदार मैदान में
बताया जा रहा है कि फिलहाल टीम में बड़ी हिस्सेदारी कारोबारी Manoj Badale के पास है. कंसोर्शियम इसी हिस्सेदारी को खरीदने की कोशिश करेगा. इस संभावित डील में इनवेस्टमेंट बैंक The Raine Group हिस्सेदारी बेचने वालों का सलाहकार बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक संभावित खरीदार 15 मार्च तक अपनी बाइंडिंग बिड जमा कर सकते हैं.
सूत्रों के अनुसार इस डील के लिए करीब चार संभावित खरीदार मैदान में हैं. टीम की वैल्यूएशन करीब 1 से 1.2 अरब डॉलर के बीच आंकी जा रही है. इस बीच Aryaman Birla ने भी इस हफ्ते ब्लिट्जर परिवार के साथ बातचीत की है.
Aditya Birla Group की बड़ी एंट्री
आर्यमान, Kumar Mangalam Birla के बेटे हैं और खुद भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं. वह पहले Rajasthan Royals का हिस्सा भी रह चुके हैं. अगर यह सौदा पूरा हो जाता है तो यह स्पोर्ट्स लीग सेगमेंट में Aditya Birla Group की बड़ी एंट्री मानी जाएगी. हाल के वर्षों में Indian Premier League की टीमों की वैल्यूएशन तेजी से बढ़ी है. इसकी वजह ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू, स्पॉन्सरशिप और क्रिकेट में ग्लोबल निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी बताई जा रही है.
इधर खबर यह भी है कि Royal Challengers Bengaluru में भी हिस्सेदारी बिकने की संभावना है. टीम की मालिक कंपनी Diageo अपने कुछ नॉन-कोर बिजनेस से बाहर निकलने की योजना बना रही है. इस टीम में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर Adar Poonawalla समेत कई निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई है.

