9 करोड़ विवाद के बाद राजपाल यादव बोले – लोगों को पैसे के जाल में मत फंसाइए ,इंडस्ट्री से की खास अपील

  News Desk:9 करोड़ रुपए के कर्ज मामले में राजपाल यादव को फिलहाल अंतरिम जमानत मिली हुई है. हाल ही में दिए...

 

News Desk:9 करोड़ रुपए के कर्ज मामले में राजपाल यादव को फिलहाल अंतरिम जमानत मिली हुई है. हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की की फिल्मों के लिए एक अलग फंड बनाया जाए ताकि कलाकारों को नीचे कर्ज न लेना पड़े.

बता दे कि उन्होंने साल 2010 में अपने एक फिल्म के लेकर 5 करोड़ रुपए लोन लिए थे. समय पर रकम न चुका पाने की वजह से मामला कोर्ट तक पहुंच गया और अब सूद और जुर्माना के साथ यह रकम करीब 9 करोड़ रुपए की हो गई है.

राजपाल यादव की इंडस्ट्री से अपील

हाल ही में एक इंटव्यू में राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री से खास अपील की ,उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के बड़े सेलिब्रिटीज और संस्था को मिलकर फिल्मों के लिए एक फंड बनाना चाहिए ANI के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि फिल्म फाइनेंस के लिए एक साफ और भरोसेमंद प्लेटफार्म तैयार करना करना चाहिए ,जिसे देश-विदेश के इन्वेस्टर्स और आर्टिस्ट सभी माने. उनके मुताबिक ,अगर ऐसा हो जाए तो आर्टिस्ट्स को बाहर से लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और काम आसान हो जाएगा.

26 साल ,200 एग्रीमेंट और एक ही केस:Rajpal Yadav ने उठाए सवाल

राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 26 साल हो चुके हैं और इस दौरान करीब 200 एग्रीमेंट किए गए हैं. उनकी फीस समय के साथ 1 -1.5 लाख से बढ़कर लाखों में पहुंची . उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने किसी समझौते में गलत किया होता तो उनके खिलाफ सिर्फ एक ही मामला क्यों है? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार उनसे पूछा जाता है कि 5 करोड़ रुपए कहां से आए और कहां खर्च हुए.

पैसों के खेल पर राजपाल यादव का बड़ा आरोप

राजपाल यादव ने कहा कि फिल्मों के लिए सही फंड सिस्टम बहुत जरूरी है ,ताकि किसी को पैसों के जरिए जाल में फंसाया ना जाए.उनका आरोप है कि इस मामले में माधव और मिथिलेश का इरादा ठीक नहीं था.उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ तीन लोगों की बीच की है ,और बाकी इंडस्ट्री का इससे कोई लेना- देना नहीं है .

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *