वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद रश्मिका विजय का अंडरग्राउंड प्लान चर्चा में

  News Desk:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके है.दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की...

 

News Desk:विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदना अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके है.दोनों ने उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी .

शादी के छह दिन बाद 4 मार्च 2026 को कपल ने हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी.इस जश्न में साउथ और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए.राम चरण और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स ने भी पार्टी में पहुंचकर कपल को बधाई दी और माहौल को खास बना दिया.

रश्मिका मंदना और विजय देवरकोंडा ने वेडिंग रिसेप्शन के दौरान पैपराजी से भी बातचीत की .फोटो क्लिक करवाते समय दोनों ने अपने ऑफ्टर- सेलिब्रेशन प्लान के बारे में भी बताया .पैप्स से बात करते हुए विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद आखिर वे दोनों क्या करने का सोच रहे हैं.

पैप्स को पोज देते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा-

“हम उम्मीद करते हैं कि जश्न खत्म हो जाएगा,और इसके बाद हम अंडरग्राउंड हो जाएंगे और चुप रहेंगे”.

धन्यवाद!

उनके इस बात से साफ पता चल रहा है कि दोनों अपने मैरिड लाइफ पर ध्यान देंगे .

रश्मिका-विजय का ग्लैमरस रिसेप्शन :सबकी नजरें उन पर

रश्मिका मंदना और विजय देवरकोंडा अपने रिसेप्शन में ट्रेडीशनल लुक में नज़र आए .विजय ने व्हाइट धोती के साथ शॉर्ट कुर्ता पहना था ,जो कि उन्हें स्टाइलिश बना रहा था. वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदना लाल सिल्क साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी.उन्होंने मल्टी लेयर्ड ज्वेलरी,कमरबंध ,मैचिंग इयररिंग्स स्लीक चोटी और मंगलसूत्र के साथ ट्रेडीशनल लुक पूरा किया.

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की थी इसके बाद उन्होंने अपने होमटाउन का भी दौरा किया और फैन मीट का भी आनंद लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *