Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार आजसू छात्र संघ में जिला एवं रांची महानगर स्तर पर संगठन विस्तार की घोषणा की गई है. इस संबंध में पार्टी के प्रधान प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत द्वारा अधिसूचना जारी की गई. अमन साहू को रांची महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति
जारी सूची के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक राज (पलामू), तलवेर हसन (गिरिडीह), रफीक अंसारी (सिमडेगा) और प्रेम महतो (गिरिडीह) को नियुक्त किया गया है.

उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष पद के लिए शंकर महतो (धनबाद) और अभिषेक झा (बोकारो) को जिम्मेदारी दी गई है.
सचिव पद पर कई नियुक्तियां
जारी सूची के अनुसार सचिव पद पर निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं.
• नितेश महतो (धनबाद)
• विकास कुमार (धनबाद)
• सौरभ शर्मा (चतरा)
• जमाल गद्दी (रांची)
• अंकित तिर्की (रांची)
• शत्रुघ्न कुमार (गुमला)
• कुंदन चन्द्रवंशी (गढ़वा)
• प्रवीण लाकड़ा (सिमडेगा)
• राजेश सिंह (मुंडी)
• रोशन नायक (रांची)
• अनुज मिश्रा (रांची)
• जीतू महतो (रांची)
• जितेश कुमार महतो (बोकारो)
• राहुल कुमार महतो (बोकारो)
सह सचिव पद पर चयन
सह सचिव पद पर संदीप यादव (हजारीबाग) और योगेश महतो (बोकारो) को जिम्मेदारी दी गई है.
पार्टी नेतृत्व की अपेक्षा
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे और छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
