रांची: नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कल 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त रांची, मंजुनाथ भजन्त्री ने देर रात मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया समय पर, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए.

सुरक्षा और पारदर्शिता पर खास जोर
- मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
- हर जगह सीसीटीवी से निगरानी होगी.
- मीडिया कक्ष और कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.
- पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है.
- जिला प्रशासन 24×7 निगरानी रखेगा.
- उपायुक्त ने कहा कि मतगणना से लेकर परिणाम घोषित होने तक पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके.
एजेंटों के लिए जरूरी निर्देश
मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों को कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा:
- रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र लाना जरूरी है.
- साथ में फोटो युक्त अपना निजी पहचान पत्र भी रखना होगा.
- मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
- प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें.
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, एसडीओ सदर कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, पीडी आईटीडीए संजय भगत, एसडीओ बुंडू किस्टो बेसरा, पंचायत राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: रांची: ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

