निकाय चुनाव मतगणना में ‘धांधली’ का आरोप: आदित्य साहू का हेमंत सरकार पर सीधा हमला

रांची: निकाय चुनाव की मतगणना के बीच प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

रांची: निकाय चुनाव की मतगणना के बीच प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त से सरकार बौखला गई है.

लोकतंत्र की हत्या की साजिश

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है.  उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे अधिकारियों को “टूल किट” की तरह इस्तेमाल कर भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराने की साजिश रची जा रही है.

चाईबासा, चक्रधरपुर और चास में गड़बड़ी का दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाईबासा और चक्रधरपुर में सत्ता के दबाव में जीत का प्रमाण पत्र दिया गया. वहीं, चास में तीसरे राउंड की गिनती के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर कांग्रेस प्रत्याशी को आगे कर दिया गया.

पुनर्मतगणना की मांग, आंदोलन की चेतावनी

आदित्य साहू ने चास में दोबारा मतगणना कराने की मांग की है. उन्होंने साफ कहा कि यदि प्रशासन ने पारदर्शिता नहीं बरती तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना देंगे.

मेदिनीनगर और देवघर में भी जताई आशंका

उन्होंने मेदिनीनगर और देवघर सहित अन्य जगहों पर भी मतगणना में धांधली की आशंका जताई और पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों पर डटे रहने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: झारखंड निकाय चुनाव: 48 में 27 निकायों के परिणाम घोषित, जानें कहां किसने मारी बाजी और कौन चल रहा आगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *