Bokaro: जिले में पुलिसिंग की छवि पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गए हैं. अभी पिंडराजोरा थाना से जुड़ा विवाद पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में महिला थाना प्रभारी की भाषा शैली और व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लग रहे हैं. हालांकि इस वायरल ऑडियो न्यूज वेव झारखंड कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित कॉल रिकॉर्डिंग में दावा किया जा रहा है कि चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी एक युवक को फोन पर थाना बुला रही हैं. युवक बार-बार विनम्रता से कह रहा है कि वह डॉक्टर के पास है और मात्र 10 मिनट में थाने पहुंच जाएगा. दूसरी ओर से, कथित तौर पर थाना प्रभारी अपनी थानेदारी की ठसक’ दिखाते हुए युवक पर भद्दी और गंदी गालियों की बौछार कर रही हैं. युवक की मजबूरी सुनने के बजाय अधिकारी द्वारा लगातार अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है. हालांकि, इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है. वहीं खबर है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी ने संज्ञान लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और इस तरह का अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है.
ALSO READ: झारखंड कांग्रेस का हाथ या गुटबाजी का साथ, दिल्ली से दूरी और रांची में मजबूरी वाली सियासत
