सरायकेला में एंबुलेंस और बोलेरो की टक्कर, मरीज समेत चार घायल

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के साहेबगंज के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक एंबुलेंस ने आगे चल रही बोलेरो वाहन को...

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के साहेबगंज के पास शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक एंबुलेंस ने आगे चल रही बोलेरो वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज सहित चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे एंबुलेंस से सदर अस्पताल सरायकेला भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घायलों में 25 वर्षीय सुनीता हेंब्रम, उनके पति 27 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा, 60 वर्षीय चोकोन मुंडा और 30 वर्षीय जुगना मुंडा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र मुंडा छोटा सेगोई गांव का निवासी है. वह 17 फरवरी को अपनी पत्नी को प्रसव के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गया था. प्रसव के बाद शुक्रवार को परिवार एंबुलेंस से गांव लौट रहा था. इसी दौरान साहेबगंज के समीप एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *