गैस संकट के बीच ‘पुराने सहारे’ की वापसी: अब केरोसिन से जलेगा चूल्हा

Ranchi: एलपीजी गैस की किल्लत ने एक बार फिर लोगों को पुराने समय की याद दिला दी है. बढ़ती परेशानी के बीच...

Ranchi: एलपीजी गैस की किल्लत ने एक बार फिर लोगों को पुराने समय की याद दिला दी है. बढ़ती परेशानी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राशन कार्डधारियों को केरोसिन तेल देने का फैसला किया है, ताकि खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों की रसोई बंद न हो. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय हालात और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों को केरोसिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. झारखंड के लिए कुल 9.72 लाख लीटर केरोसिन का आवंटन किया गया है.

ग्रामीण इलाकों पर खास ध्यान

सरकार ने केरोसिन के वितरण में गांवों को प्राथमिकता दी है, क्योंकि वहां गैस की कमी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. रांची ग्रामीण को सबसे ज्यादा 84 हजार लीटर केरोसिन दिया जाएगा, जबकि धनबाद जिले को 72 हजार लीटर आवंटित हुआ है. इसमें भी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ज्यादा मात्रा तय की गई है.

पीडीएस दुकानों से मिलेगा तेल

केरोसिन का वितरण जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत किया जाएगा. सभी प्रकार के राशन कार्डधारक इसका लाभ उठा सकेंगे. इसकी कीमत लगभग 70 रुपये प्रति लीटर तय की गई है और वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा.

त्योहारों के बीच बढ़ी परेशानी

ईद-उल-फितर और सरहुल जैसे बड़े त्योहारों के समय ईंधन की मांग अचानक बढ़ गई है. ऐसे में गैस की कमी ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं. कई जगहों पर लोग मजबूरी में फिर से स्टोव और केरोसिन पर निर्भर होते नजर आ रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *