रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर, एक अपराधी को लगी गोली

रामगढ़: राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर की घटना हुई है. यह घटना सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर...

रामगढ़: राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच एनकाउंटर की घटना हुई है. यह घटना सोमवार की सुबह भुरकुंडा में दोमुहान मंदिर के पास हुई है, जहां राहुल दुबे गैंग के सन्नी सिंह नाम के एक अपराधी को गोली लगी है. गौरतलब है, कि एसपी अजय कुमार ने राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एसआईटी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर दुबारा इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के द्वारा भूरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में छापेमारी किया जा रहा था, इसी क्रम मे सूचना प्राप्त हुआ कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसका गतिविधि संदिग्ध है. इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम मे अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पुलिस कि गाडी देखते ही पुलिस पर लक्षित कर फायरिंग करने लगा, जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाडी के सीसा और बम्फर मे गोली लगा, जिसमें थाना प्रभारी बाल बाल बच गए.

इसके बाद जवाबी करवाई मे फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिने पैर मे गोली लगा और जख़्मी होकर गिर गया जिससे नाम पता पूछने पर उक्त अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम सनी सिंह ग्राम रैलीगाढ़ा बताया गया जिसे घटनास्थल पर ही बैण्डज़ पट्टी कर जख़्मी हालत मे तुरंत सीसीएल अस्पताल भूरकुंडा भेजा गया. घटना स्थल पर सनी सिंह का दो देसी पिस्तौल एक मोबाइल एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *