News Desk: अनुपम खेर ने साल 1981 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, और उस समय उनके सिर पर बाल नहीं थे. शुरुआत में उनके लुक को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए और माना कि बिना बालों के हीरो बन पाना आसान नहीं होगा. लेकिन उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई. उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हम आपके है कौन!और द कश्मीर फाइल्स जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार काम कर अपनी काबिलियत साबित की.


इसके साथ ही दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अनुपम खेर ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. हाल ही में Pinkvilla को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि कई हेयर-वीविंग कंपनियों ने उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए पैसों के ऑफर दिए थे, लेकिन उन्होंने इन प्रस्तावों को साफ तौर पर ठुकरा दिया.
कई डॉक्टरों ने किया संपर्क
अनुपम खेर ने बताया कि हेयर-वीविंग से जुड़े कई डॉक्टर और कंपनियां लगातार उनसे संपर्क करती रहीं, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया.

उन्होंने कहा कि उनके लुक की वजह से वह इस इंडस्ट्री के लिए एक तरह से “परफेक्ट उदाहरण” हैं, इसलिए कई लोग उन्हें बाल लगवाने के लिए ऑफर देते रहे. यहां तक कि कुछ लोग इसके लिए पैसे देने को भी तैयार थे, लेकिन उन्होंने कभी इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाया.
अनुपम खेर ने यह भी साझा किया कि वह खुद को युवाओं के करीब मानते हैं और उनके साथ दोस्ताना रिश्ता रखना पसंद करते हैं. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें ‘सर’ या ‘अंकल’ कहकर बुलाना उन्हें पसंद नहीं है, बल्कि लोग उन्हें ‘एके’ या ‘अनुपम जी’ कहें तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता है.
‘अंकल’ टैग से दूरी, अब इस फिल्म में नजर आएंगे Anupam Kher
उन्होंने कहा कि ‘अंकल जी’ कहने से वह एक तय दायरे में बंध जाते हैं, जबकि Anupam Kher नई सोच के साथ कुछ अलग करना पसंद करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म Khosla Ka Ghosla 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म को प्रशांत भगिया डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Savita Raj Hiremath और Raj Hiremath इसके प्रोड्यूसर हैं. यह फिल्म 2006 में आई Khosla Ka Ghosla! का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

