Donald Trump’s warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा एलान किया है. ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार या युद्ध सामग्री सप्लाई करेगा, उसे भारी आर्थिक नुकसान झेलना होगा. ट्रंप ने घोषणा की है कि ऐसे देशों से अमेरिका आने वाले हर सामान पर तुरंत प्रभाव से 50 फीसदी का आयात शुल्क, यानी की टैरिफ लगा दिया गया है. राष्ट्रपति ने साफ-साफ कहा कि इस फैसले में किसी भी देश को कोई छूट या रियायत नहीं दी जाएगी. हालांकि, इस बीच ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान से टैरिफ प्रतिबंधों पर बातचीत की जाएगी.
यह भी पढ़ें : इरफान अंसारी का बड़ा सवाल: असम में वोटिंग के बाद 26 दिन तक काउंटिंग में देरी क्यों?
ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन का किया दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि ईरान में ‘सत्ता परिवर्तन’ हो चुका है. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत अब ईरान में यूरेनियम का संवर्धन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि हम ईरान के साथ मिलकर काम करेंगे और वहां जमीन के नीचे दबे हुए परमाणु मलबे को बाहर निकालकर नष्ट करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरान के इन संवेदनशील ठिकानों पर अमेरिकी ‘स्पेस फोर्स’ के जरिए उपग्रह से पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने दावा किया कि पिछले हमलों के बाद से उन ठिकानों पर किसी भी चीज को छुआ तक नहीं गया है.
यह भी पढ़ें : बंगाल में हत्या, झारखंड में फेंका शव! रेलवे इंजीनियर मर्डर से हड़कंप
दोनों पक्षों के बीच 15 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया गया
युद्ध के बाद अब शांति की ओर कदम बढ़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रतिबंधों में ढील देने पर चर्चा चल रही है. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों पक्षों के बीच एक 15 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया गया है, जिसमें से कई बिंदुओं पर सहमति भी बन चुकी है. ईरान के खिलाफ ट्रंप का यह रुख दिखाता है कि वे तेहरान को आर्थिक रूप से पूरी दुनिया से अलग-थलग कर देना चाहते हैं, जिससे कोई भी बाहरी ताकत ईरान की सैन्य मदद न कर सके. वहीं दूसरी ओर, वे परमाणु खतरे को जड़ से खत्म करने की योजना पर काम कर रहे हैं.
