रांची : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय एवं न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने फैसले की तारीख एक अप्रैल मुकर्रर की. मंजरी श्रीवास्तव ने अदालत में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत की मांग की है उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने भाई अमन श्रीवास्तव के हवाला पैसों के लेनदेन में शामिल होकर संगठन के कामकाज में साठ गांठ की, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की शुरुआती जांच में पता चला है कि अमन श्रीवास्तव ने रंगदारी में वसूले गए पैसे हवाला के जरिए अपने परिजनों के खाते में ट्रांसफर किया जांच के अनुसार यह रकम भाई अभिक, बहन मंजरी और बहनोई चंद्र प्रकाश रानू के खातों में गई, दरअसल मंजरी जांच एजेंसियों के रडार पर तब आई जब एनआईए ने हवाला के 25 लाख रुपए के साथ गैंग के सदस्य विनोद और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया था, तभी गिरफ्तार गुर्गों ने मंजरी श्रीवास्तव का नाम लिया था, इस मामले में मंजरी श्रीवास्तव में हाई कोर्ट की शरण ली है अब एक अप्रैल को इस मामले में फैसला आएगा.
कुख्यात अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी की अग्रिम जमानत पर बहस पूरी, 1 अप्रैल को फैसला
रांची : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी हो गई है. झारखंड हाई...
सम्बंधित ख़बरें
