डबल मीनिंग लिरिक्स पर भड़के अरमान मलिक, ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर जताई नाराज़गी

  News Desk: नोरा फतेही और संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘केडी’ के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर...

 

News Desk: नोरा फतेही और संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘केडी’ के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा छिड़ गई है. गाने के बोलों में इस्तेमाल हुए डबल मीनिंग शब्दों ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिस पर कई यूजर्स नाराज़गी भी जता रहे हैं.

हाल ही में लोकप्रिय सिंगर अरमान मलिक ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि गानों को हिट बनाने की चक्कर में उनके स्तर से समझौता किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने खुलकर नाराज़गी जताई.

कमर्शियल गानों के गिरते स्तर पर बोले अरमान मलिक

सिंगर अरमान मलिक ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “यह गाना जब मेरी टाइमलाइन पर आया, तो मुझे यकीन नहीं हुआ कि मैंने सही सुना है या नहीं, इसलिए मैंने इसे दोबारा सुना. कमर्शियल गानों को हिट बनाने के लिए लोग जिस तरह स्तर गिरा रहे हैं, यह देखना काफी दुखद है.”

जब एक फैन ने सिंगर से सवाल किया कि ऐसे आपत्तिजनक लिरिक्स को मंजूरी कैसे मिली, तो अरमान मलिक ने जवाब में कहा, “मेरे पास सच में कहने के लिए शब्द नहीं हैं, काश मैंने यह सुना ही न होता.”

सेंसर बोर्ड पर भी उठे सवाल

इन लिरिक्स को लेकर नाराज़गी सिर्फ अरमान मलिक तक सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस तरह के बोलों वाले गाने को मंजूरी कैसे मिल गई. एक यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “समझ नहीं आता कि ऐसे डबल मीनिंग और आपत्तिजनक इशारों से भरे गाने को सेंसर बोर्ड ने पास कैसे कर दिया?”

वहीं एक अन्य यूजर ने नाराज़गी जताते हुए लिखा, “क्या इसे डांस कहा जाएगा? यह तो महिलाओं का अपमान है। उन्हें सिर्फ एक ऑब्जेक्ट की तरह दिखाया गया है, जो बिल्कुल गलत है.”

आपको बता दें कि ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को डांस बार जैसे सेटअप में शूट किया गया है, जहां नोरा फतेही के साथ कई बैकग्राउंड डांसर्स भी नजर आते हैं. गाने के बोल और इसकी कोरियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज होती जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *