असम के शोषित, वंचित और आदिवासी समाज की आवाज है तीर धनुष- पंकज मिश्रा

साहिबगंज: असम राज्य के विस चुनाव में झामुमो के फायरब्रांड नेता पंकज मिश्रा ने गोलहाट जिले के खुतई विधानसभा में चुनावी जनसंपर्क...

Sahibganj
चौपाल

साहिबगंज: असम राज्य के विस चुनाव में झामुमो के फायरब्रांड नेता पंकज मिश्रा ने गोलहाट जिले के खुतई विधानसभा में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान विधानसभा के अलग-अलग गांव में चौपाल लगाकर महिला पुरुषों को आत्मीय संवाद साझा कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर प्रेरित किया. इसके पूर्व चाय बागान पहुंचकर मजदूरी कर रहे महिलाओं से बातचीत कर आत्मीय संवाद कर चुनावी चौपाल के रणनीति शुरू की.

मिल रहा आदिवासियों का साथ

अब असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के फायरब्रांड नेता सीएम हेमंत सोरेन के साथ झामुमो नेता पंकज मिश्रा राजनीतिक माहौल पूरी तरह उत्सवमय है. जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की गूंज रेली और जनसंपर्क अभियान में दिख रही है. आदिवासियों का साथ भी मिल रहा है. झामुमो केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि असम के शोषित, वंचित और आदिवासी समाज की आवाज बनना ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोकस है. झामुमो पार्टी को जनता की आशीर्वाद ही असली ताकत है.

यह भी पढ़ें: सीएम हाउस में कंबल बांटने का दिया झांसा, नेताओं-अधिकारियों से संबंध का किया दावा, पीड़ित को फंसाने के लिए कार में रखवाया नशीला पदार्थ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *