रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर विधायकों के नाम प्रश्न पूछने के लिए पुकार रहे थे. उसी समय राज सिन्हा, सत्येंद्रनाथ तिवारी और पूर्णिमा साहू सदन में मौजूद नहीं थे. बाद में जब पूर्णिमा साहू अपना सवाल रखने के लिए खड़ी हुईं तो स्पीकर ने कहा कि “गाड़ी छूट गई”. साथ ही स्पीकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है नगर निकाय चुनाव का प्रभाव है.

स्पीकर ने खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी पर भी हल्की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि मंत्री कितने तत्पर रहते हैं और फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के प्रति कितना ध्यान रखते हैं.
शून्यकाल में विधायकों ने उठाए अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे

- जगन्नाथपुर में लैम्प्स से धान खरीद कराने की मांग.
- लातेहार में बिना पुनर्वास घर तोड़े जाने पर रोक लगाने की मांग.
- कुजू नया मोड़ से गिद्दी सी के बीच सड़क निर्माण की मांग.
- चाईबासा के चिड़िया आयरन ओर माइंस में मजदूरों की मांगों के निराकरण की मांग.
- चांडिल में फोर लेन सड़क पर एक लेन में पुल निर्माण जल्द कराने की मांग.
- चास कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग.
- पतरातु के हेसला, जनतानगर, बिरसा मार्केट के प्रभावित लोगों के पुनर्वास के बाद ही भूमि स्थानांतरण की मांग.
- जेपीएससी में अधिकतम आयु सीमा 2017 के बदले 2018 करने की मांग.
- रेडियो स्टेशन की चहारदीवारी निर्माण के लिए रास्ता छोड़ने की मांग.
- जेपीएससी परीक्षा जल्द कराने की मांग.
- जमुआ में कन्वेंशन हॉल निर्माण की मांग.
- खरसावां-रड़गांव रोड की मरम्मत की मांग.
- भवनाथपुर में पहुंच पथ निर्माण की मांग.
- जेपीएससी परीक्षा में आयु गणना की तिथि 1 अगस्त 2018 करने की मांग.
- चतरा में पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग.
- बरही में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत की मांग.
- गुमला में उप-स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित चिकित्सक पदस्थापन की मांग.
