बाबूलाल मरांडी का हमला: झारखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, सरकार मौन क्यों?

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य...

babulal marandi news
babulal marandi news

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध बालू खनन करने वालों के हौसले इतने बढ़ गए हैं, कि अब वे प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हमला करने से नहीं डर रहे. मरांडी ने बताया कि पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए. इसी दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर अधिकारी के साथ मारपीट की.

कार्रवाई करने गए पुलिसकर्मियों पर हो चुके हैं हमले 

उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई जिलों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले हो चुके हैं. यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने की कोशिश तक की गई है. यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है.

“सिंडिकेट चला रहा है अवैध खनन”

मरांडी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना स्थानीय लोगों के बस की बात नहीं है. इसके पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जो मुख्यमंत्री की छत्रछाया में अवैध खनन चला रहा है. उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क चाईबासा से संताल, पलामू से कोल्हान तक फैला हुआ है.

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पाकुड़ पुलिस को बिना किसी राजनीतिक दबाव या तुष्टिकरण के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. सिर्फ हमलावरों को ही नहीं, बल्कि इस अवैध धंधे को चलाने और कंट्रोल करने वाले असली माफियाओं को भी गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने कहा कि जब तक बड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अवैध खनन और प्रशासन पर हमले जैसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के पांच अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *