रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ एससी दुबे ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीएम आगामी 14 से 16 मार्च तक बीएयू मैदान में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों से भी अवगत कराया.


