रहें सावधान! मौसम का मूड होगा खराब, आंधी पानी के साथ ठनका गिरने की संभावना, अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड में मौसम का मूड खराब होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सात मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों मे...

weather
weather

रांचीः  झारखंड में मौसम का मूड खराब होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सात मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों मे कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। आठ मार्च को राज्य के पूर्वी भागों मे कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार नौ और 10 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज़ हवा भी चलेगी। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। साथ रही वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इससे साहेबगंज, पाकुड़,गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी जिले प्रभावित होंगे। वहीं सरायकेला में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम खूंटी में 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

तीन से चार डिग्री अधिकतम तापमान में और होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों में इसमे धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं रांची के आस-पास सात मार्च को अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस, आठ मार्च को अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस, नौ मार्च को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस और दस मार्च को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

Read Also: सावधान: छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास में 10 साल बाद भी हो सकती है कड़ी सजा

किस जिला में अधिकतम और न्यूनतम कितना रहा तापमान

जिलाअधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम(डिग्री सेल्सियस)
रांची -30.4, 16.2
जमशेदपुर -34.6, 18.6
डालटनगंज -33.7, 17.6
बोकारो -35.1, 17.2
चाईबासा -34.8, 18.6
खूंटी- 31.1, 14.5
लोहरदगा -28.6, 14.9
लातेहार – 25.4, 16.3
सरायकेला-  36.0 , 7.1
पाकुड़ – 31.3, 17.2

Read Also: साहब-मेमसाहब का रसूख और पापा जी का टशन, रांची के बोड़ेया में डेढ़ एकड़ जमीन पर घमासान 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *