त्योहारों से पहले रांची में बड़ा एक्शन: अवैध शराब पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 17 गिरफ्तार, भट्ठी ध्वस्त

रांची: राजधानी रांची में सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के...

raid on illegal liquor
अवैध शराब नष्ट करते अधिकारी

रांची: राजधानी रांची में सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.  इस कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर 15 से 18 मार्च 2026 तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों पिठौरिया, बरियातू, राहे, सोनाहातू, सदर, ओरमांझी, इटकी, नगड़ी और बेड़ों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13 के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया.

अवैध शराब के धंधे पर बड़ा प्रहार

कार्रवाई में अवैध शराब के धंधे पर बड़ा प्रहार करते हुए 410 लीटर चुलाई शराब, 9700 किलो जावा महुआ, 11.5 लीटर बीयर और 7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. वहीं इटकी के गड़गांव में एक बड़ी अवैध चुलाई भट्टी को ध्वस्त कर 5500 किलो जावा महुआ और 100 लीटर अवैध शराब मौके पर ही नष्ट कर दी गई, जिससे त्योहारों के मद्देनजर अवैध कारोबार पर सख्ती का साफ संदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: अवैध कोडिन कफ सिरप मामला: यूपी जेल में बंद सरगना भोला प्रसाद को लाया गया रांची, शैली ट्रेडर्स का है संचालक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *