रांची: झारखंड में सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार पाने की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है. श्रम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं की संख्या बढ़कर 3,95,901 पहुंच गई है. यह आंकड़ा राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और रोजगार के सीमित अवसरों को दर्शाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक, रोजगार की सबसे अधिक मांग पलामू जिले में दर्ज की गई है. इसके बाद बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम और रांची का स्थान है. राजधानी रांची में भी 30,680 युवा नौकरी की तलाश में हैं.
टॉप 5 जिले जहां सबसे अधिक रोजगार की मांग
पलामू: 44,515
बोकारो: 36,937
धनबाद: 35,981
पूर्वी सिंहभूम: 32,936
रांची: 30,680
शिक्षा के स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा
बेरोजगार युवाओं के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि 10वीं और 12वीं पास युवाओं की संख्या सबसे अधिक है. इससे संकेत मिलता है कि राज्य में मिडिल लेवल नौकरियों की भारी मांग है. वहीं, 81,743 ग्रेजुएट और 16,672 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं का रोजगार की कतार में होना उच्च शिक्षित वर्ग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है.
ALSO READ: पलामू: विश्रामपुर में कुएं से 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आंकड़े
10वीं पास: 1,30,173
12वीं पास: 1,14,149
ग्रेजुएट: 81,743
पोस्ट ग्रेजुएट: 16,672
आईटीआई: 14,158
डिप्लोमा: 14,725
माध्यमिक: 16,750
अनस्किल्ड: 6,502
युवा वर्ग पर सबसे ज्यादा दबाव
रिपोर्ट के अनुसार, 20 से 39 वर्ष आयु वर्ग के 3,24,296 युवा रोजगार की तलाश में हैं, जो कुल संख्या का लगभग 82 प्रतिशत है. यह वर्ग राज्य की कार्यशील आबादी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है.
इसके अलावा, 40 वर्ष से अधिक आयु के 39,903 लोग भी रोजगार की तलाश में हैं, जबकि 19 वर्ष तक के 3,161 किशोर पढ़ाई के साथ या उसके तुरंत बाद काम की खोज में जुटे हैं.
जिलावार स्थिति
राज्य के लगभग सभी जिलों में रोजगार की मांग बनी हुई है. प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं
गढ़वा: 9,125
पलामू: 44,515
चतरा: 5,907
लातेहार: 6,952
लोहरदगा: 8,572
गुमला: 18,796
हजारीबाग: 9,444
सिमडेगा: 2,587
खूंटी: 5,239
रांची: 30,680
कोडरमा: 6,714
गिरिडीह: 22,649
बोकारो: 36,937
रामगढ़: 11,275
धनबाद: 35,981
जामताड़ा: 10,456
देवघर: 5,218
दुमका: 12,669
गोड्डा: 12,093
पाकुड़: 18,800
साहेबगंज: 7,806
सरायकेला: 19,242
पश्चिमी सिंहभूम: 19,326
पूर्वी सिंहभूम: 32,936
