CGL परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल Pvt.Ltd को HC से बड़ा झटका 

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले वर्षों JSSC द्वारा CGL परीक्षा संपन्न कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने पिछले वर्षों JSSC द्वारा CGL परीक्षा संपन्न कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने JSSC द्वारा एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किए जाने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान JSSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल ने पक्ष रखा.

Also Read: गुमला: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

क्या है मामला 

दरअसल CGL परीक्षा के पेपर लीक के बाद परीक्षा संपन्न करने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को JSSC ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया है. जिसके बाद कंपनी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी. सिंगल बेंच ने एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने के आदेश को सही ठहराया था और डबल बेंच ने उस आदेश को बरकरार रखा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *