स्वच्छ रांची की ओर बड़ा कदम, नई स्मार्ट कूड़ा गाड़ी का शुभारंभ

रांची: रांची नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. अब...

smart garbage cart
नई स्मार्ट कूड़ा गाड़ी का शुभारंभ

रांची: रांची नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. अब सफाईमित्रों को कूड़ा उठाने में आसानी हो, इसके लिए ‘Push Cart Fitted with Bins’ यानी खास तरह की कूड़ा गाड़ी शुरू की गई है. सोमवार को महापौर रौशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था की शुरुआत की और इसे सफाईमित्रों को समर्पित किया.

कुल 270 बिन खरीदे गए

नगर निगम ने करीब ₹18,450 प्रति बिन की लागत से कुल 270 बिन खरीदे हैं, जिनमें से 100 बिन शहर में पहुंच चुके हैं. बाकी बिन भी एक हफ्ते के अंदर आ जाएंगे, जिसके बाद सभी 53 वार्डों में इनका इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा. हर कूड़ा गाड़ी में चार अलग-अलग बिन लगाए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 240 लीटर है. इसमें दो हरे और दो नीले बिन हैं, ताकि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा किया जा सके. इससे शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन पहले से ज्यादा आसान और बेहतर होगा.

इस मौके पर कई पार्षद, अधिकारी और सफाईमित्र मौजूद रहे. नगर निगम का कहना है कि यह पहल रांची को और ज्यादा साफ-सुथरा बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है.

यह भी पढ़ें: रांची : आवासीय कॉलोनी में दुकान चलाना पड़ेगा भारी, लाइसेंस होंगे रद्द

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *