गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में गिरिडीह महानगर इकाई में मनोज सिंह को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि मनोज सिंह अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे.
सम्मान समारोह में नेताओं की मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा मध्य भाग मंडल के अध्यक्ष खिरोधर दास, गंगाधर दास, धनंजय मंडल, इनोद साव, मनोज जोशी आदि नेताओं के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया. सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा निरंतर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर तक विस्तार करने के लिए कार्य कर रही है.
ALSO READ: बालूमाथ में भक्ति की लहर, भव्य कलश यात्रा के साथ त्रिदिवसीय यज्ञ का शुभारंभ
संगठन विस्तार पर जोर
इसी कड़ी में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है, ताकि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके.
मनोज सिंह का बयान
मनोज सिंह ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता रहेगी.
