रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 29 मार्च को होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों के संयोजकों और सह-संयोजकों की बैठक हुई.

कार्यक्रम को बताया जन-जन का मंच
बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम आज देश के जन-जन का कार्यक्रम बन चुका है. इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनशक्ति को जागृत करने का काम कर रहे हैं.
झारखंड की धरोहरों को मिली पहचान
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झारखंड की अनेक प्राकृतिक धरोहरों, गुमनाम सामाजिक कार्यकर्ताओं और महापुरुषों का इस कार्यक्रम में उल्लेख कर उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाई है.
Also Read: विस्थापन पर सियासत तेज: अंबा प्रसाद ने सरकार और पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
संगठन पर्व और अन्य मुद्दों पर चर्चा
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने भी संबोधित करते हुए संगठन पर्व से जुड़े कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की.
बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन
बैठक का संचालन ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कुमार अमित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर महामंत्री बलराम सिंह ने किया. बैठक में सभी जिलों के कार्यक्रम संयोजक और सह-संयोजक उपस्थित रहे.

