विष्णुगढ़ कांड के विरोध में लोहरदगा में BJP का धरना, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

लोहरदगा: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद बर्बर हत्या की घटना ने पूरे राज्य...

लोहरदगा: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और उसके बाद बर्बर हत्या की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य वारदात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है.

बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया, जिसका असर अन्य जिलों में भी देखने को मिला. लोहरदगा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष अजय पंकज के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया.

Also Read: कटकमसांडी अंचल–प्रखंड कार्यालय में ‘प्रतिशत’ का खेल, फाइलें अटकीं, विकास ठप

सरकार पर साधा निशाना

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए. साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की भी मांग की गई.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *