Pakur: अपर्णा मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिसफिका हसन ने संबोधित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर रहा.
महिला आरक्षण को बताया सराहनीय पहल
प्रेस को संबोधित करते हुए मिसफिका हसन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.
Also Read: Breaking News: सिमडेगा कोषागार में वित्तीय भुगतान की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट मोड में
राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
उन्होंने कहा कि महिलाएं पहले से ही हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. अब 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ेगी और उन्हें नेतृत्व का अधिक अवसर मिलेगा.
नारी शक्ति को मिलेगा नया बल
मिसफिका हसन ने कहा कि इस फैसले से नारी शक्ति को और बल मिलेगा, जिससे देश और अधिक सशक्त होगा. उन्होंने इस पहल को सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.
