रांची: लोक भवन में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मुलाकात का माहौल काफी सौहार्दपूर्ण रहा. आदित्य साहू ने राज्यपाल को नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

शांति और प्रगति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर
इस अवसर पर दोनों के बीच राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई. आदित्य साहू ने राज्य में शांति और प्रगति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्यपाल ने भी आदित्य साहू को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास के लिए सभी के सामूहिक प्रयास की बात कही.
यह भी पढ़ें: रांची में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा और व्यवस्था पर खास जोर

