रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. वीर सोरेन के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और अंतिम प्रणाम किया.

आदित्य साहू ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद दुखद क्षण है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
यह भी पढ़ें: रांची में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, IDSP प्रशिक्षण से रोग निगरानी को मिलेगी नई धार

