पाकुड़ में होली के दिन खूनी खेल: पिता मांगता रहा रहम की भीख, अपराधियों ने चाकू और गोली मारकर की बेटे की हत्या

पाकुड़: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं....

Oplus_16908288

पाकुड़: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं. नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव में बुधवार शाम को अपराधियों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी.सबसे दुखद पहलू यह रहा कि मृतक पिता हमलावरों के सामने अपने बेटे की जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पत्थर दिल अपराधियों ने एक न सुनी.

घर के पास पिता के सामने ही किया हत्या:

जानकारी के अनुसार, तलवाडांगा निवासी देवराज सरकार बुधवार की शाम करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौटा था. वह अभी अपने घर के पास ही खड़ा था कि अचानक 8 से 10 की संख्या में आए हमलावरों ने उसे घेर लिया. हमलावरों ने पहले देवराज के साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अपराधियों ने देवराज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.उसके छाती और पीठ पर गहरे घाव किए गए.

बेबस पिता की गुहार नहीं आई काम:

मृतक के पिता, मेघनाथ सरकार ने नम आंखों से बताया कि वह इस पूरी वारदात के चश्मदीद हैं, उन्होंने कहा,मेरे बेटे पर जब हमला हुआ, मैं वहीं खड़ा था. मैंने हमलावरों के हाथ जोड़े, उनसे रहम की भीख मांगी कि मेरे बेटे को छोड़ दो, लेकिन उन लोगों ने एक न सुनी.मैंने पड़ोसियों को भी मदद के लिए पुकारा, पर डर के मारे कोई आगे नहीं आया.
उनके बेटे का किसी से कोई पुराना विवाद या झगड़ा नहीं था.हमलावर उसी मोहल्ले के रहने वाले थे, जिनमें से कई को वह पहचानते हैं.घायल देवराज को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और अब अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *